• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana, गायब हुई नाबालिग लडक़ी, परिजनों ने युवक पर दर्ज कराया अपहरण का मामला

Haryana, हरियाणा में जींद के हसनपुर गांव से एक नाबालिग लड़की के गायब हो जाने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता की शिकारत पर पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हसनपुर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की थी।

परिजनों की गैर-मौजूदगी में गांव का ही प्रदीप उनके घर आकर उसकी भतीजी को धमकी देता था, जिसके बारे में आरोपी के परिजनों को भी बताया गया था।

हरियाणा में मासूम बच्ची से हैवानियत करके हत्या करने वाले दरिंदे को कोर्ट ने ये कहते हुए सुनाई बड़ी सजा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि गत 15 सितंबर रात को प्रदीप जबरदस्ती उसकी भतीजी को अपने साथ ले गया। वहीं उसके घर से साढ़े 23 हजार रुपये भी नकद तथा जेवरात भी ले जाने का आरोप लगाया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *