• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana, दो फाइनेंसरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, जानें…

Haryana, पुलिस ने दो फाइनेंसरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। भिवानी के लोहारू पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अलाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक राधेश्याम (50) के बेटे ललित उर्फ दीपक की शिकायत पर फाइनेंसर संजय और शालू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि ललित ने शिकायत की है कि उसके पिता ने चार महीने के लिए पांच प्रतिशत ब्याज पर 10 हजार रुपये का कर्ज लिया था. बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी कर्ज वसूलने घर आए थे और उसके पिता को अपने कार्यालय ले गए थे।

झज्जर की बदहाली को लेकर राव मंगलीराम पार्क के सामने हुआ धरना प्रदर्शन, SDM को सोपा ज्ञापन

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि कुछ समय बाद राधेश्याम आरोपी संजय के कार्यालय के बाहर बेहोशी की हालत में मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोहारू पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया मृतक के परिजन के बयान दर्ज कर चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *