• Sat. Sep 5th, 2026

HARYANA WEATHER UPDATE :हरियाणा में बढ़ेगी किसानों की समस्या , होली पर बारिश की संभावना ,चार जिलों में अलर्ट

हरियाणा। हरियाणा में अबकी बार होली पर मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर पहले ही मौसम विभाग ने 4 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है ,जिसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर शामिल हैं । इसके साथ ही बताया गया है कि अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे।प्रदेश में सुबह-शाम लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। 15 दिनों से रात और दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री के आसपास है, वहीं रात का तापमान 11 डिग्री के करीब है।

तीन दिन बढ़ेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार होली से पहले दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह यह है कि दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने के कारण पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। होली के दिन यानी 24 मार्च को मौसम में बदलाव के बाद 25 मार्च से फिर से मौसम खुश्क रहेगा। इससे लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होगा।

बॉर्डर एरिया में खराब हो चुका मौसम

हरियाणा के राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से लगते जिलों में दो दिन पहले मौसम में बदलाव देखा गया था। यहां बादल छाने के साथ तेज हवाएं चली थी। इससे कुछ जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम के बदलाव के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ने लगती है। खेतों में सरसों की कटी हुई फसल पड़ी है, यदि बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *