• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में प्रोफेसर ने कॉलेज ग्रुप में भेजा अश्लील वीडियो लिंक , छात्राओं ने स्क्रीनशॉट लेकर दी शिकायत

हरियाणा।हरियाणा में कैथल जिले के एक महिला कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को वॉट‌सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजने का मामला सामने आया है। जिसके कुछ देर बाद प्रोफेसर ने वो लिंक को डिलीट कर दिया। लेकिन इससे पहले ही जब छात्राओं ने लिंक होला तो वो सन्न रह गयी।छात्राओं ने पहले लिंक डिलीट होने से पहले ही उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और लिंक को अपने पास सेव क्रेस्की सूचना अपने घरवालों को दी। जिसके बाद कुछ छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन को लिखित में शिकायत दर्ज करवाते हुए उक्त प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

गुमनाम चिठ्ठी से विवादों में रह चुका प्रोफेसर

जिस प्रोफेसर पर छात्रों को अश्लील लिंक भेजने के आरोप लगे हैं, वह पहले भी गुमनाम चिटि्ठयों के कारण विवादों में रह चुका है। इसको लेकर लगभग 2 वर्ष पहले भी छात्राओं ने मुख्यमंत्री, DC, कॉलेज प्रबंधन को गुमनाम चिटि्ठयां लिखी थीं। उस समय प्रोफेसर संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरा था।उस समय भी मामले की कई स्तरों पर जांच हुई लेकिन बाद में मामला शांत कर दिया गया था।

प्राचार्य ने जांच के लिए बनाई कमेटी

छात्राओं के परिजनों और कुछ समाजसेवी लोगों ने काॅलेज प्राचार्य से मुलाकात की और अब फिर प्रोफेसर द्वारा वो ही गलती करने को लेकर उनको बर्खास्त करने की मांग उठाई है। जिसके बाद कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि उन्होंने उक्त मामले की जांच के लिए कॉलेज की एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस की तरफ से भी उक्त मामले को लेकर कुछ बिन्दुओं पर उन्हें सुझाव दिए गए हैं और उन्हें सामने रखते हुए ही मामले की जांच करके उसकी रिपोर्ट पुलिस को भेज दी जाएगी।

कैथल SHO ने कहा

महिला थाना प्रभारी रेखा रानी ने बताया कि मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कॉलेज का दौरा किया और प्रिंसिपल व छात्राओं से मिलकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उन्होंने छात्राओं को ऐसे गंभीर मामलों को लेकर जागरूक भी किया और कहा कि यदि किसी भी छात्रा के साथ इस प्रकार की कोई भी घटना भविष्य में घटती है तो वे बिना किसी डर के उसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दें।यदि छात्राएं व कॉलेज प्रबंधन उन्हें लिखित शिकायत देता है तो दोषी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *