• Tue. Sep 1st, 2026

Haryana Weather Update: तापमान में और गिरावट, कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा

हरियाणा में तापमान में निरंतर गिरावट जारीहरियाणा में तापमान में निरंतर गिरावट जारी

हिसार: रविवार को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ सोमवार रात तक आगे बढ़ चुका है, जिसके बाद आज (मंगलवार) से प्रदेश में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे तक करनाल में 12.6 मिमी, कुरुक्षेत्र में 0.5 मिमी और यमुनानगर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, सोमवार को प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई।

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 15 दिसंबर तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। इस दौरान पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहेगा और रात का तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच गिर सकता है। वहीं, दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है। जिन इलाकों में हाल ही में बारिश हुई है, वहां अगले एक-दो दिन में घना कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *