• Sat. Aug 29th, 2026

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डी.एल.एड. परीक्षा फरवरी/मार्च-2024 का परीक्षा परिणाम किया घोषित

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-22, 2021-23 व 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) तथा प्रवेश वर्ष 2019-21, 2020-22 व 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। सम्बन्धित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव ने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2024 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 10,853 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 12 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 09 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75.00 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019-21 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 30 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 23 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 76.67 रही है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 56 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 48 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 85.71 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2020-22 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 140 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 105 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 75.00 रही है।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 1129 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 654 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 57.93 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-23 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 2435 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1632 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.02 रही है।

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-24 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) में 7,049 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 4826 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.46 रही है।

उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डॉ० यादव ने बताया कि संस्थावार Performance sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएगें।

उन्होंने आगे बताया कि प्रवेश वर्ष 2021-23 व 2022-24 डी.एल.एड. परीक्षा जुलाई-2024 में रि-अपीयर रहें छात्र-अध्यापकों की परीक्षा जुलाई-2024 में संचालित करवाई जानी है। रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रूपये प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपये अतिरिक्त होगा व अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपये प्रति छात्र-अध्यापक होगा। सम्बन्धित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 27 मई से 10 जून तक, 100 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 11 जून से 18 जून, 300 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 19 जून से 25 जून तथा 1000 रूपये विलम्ब शुल्क सहित 26 जून से 02 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *