• Fri. Sep 4th, 2026

पेंशन घोटाले में हाईकोर्ट की फटकार ने खोली खट्टर सरकार की पोल : अनुराग ढांडा

ALAKH HARYAN NEWS चंडीगढ़, 25 फरवरी , हरियाणा सरकार पेंशन घोटाले के मामले में खट्टर सरकार को घेरते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार जांच के नाम पेंशन घोटाले के दोषियों को बचाने में जुटी है। वहीँ दूसरी तरफ खट्टर सरकार एक तरफ तो पीपीपी के बहाने हजारों पात्र लोगों की पेंशन काटने काम किया है. परिवार पहचान पत्र लोगों की पेंशन काटने का बहाना मात्र बन कर रह गया है। अनुराग ढांडा ने इस मामले की जाँच सीबीआई से या किसी स्वायत एजेंसी से करवाने की मांग की है . साथ कहा है कि सरकार को परिवार पहचान पत्र से कटी पेंशन को जल्द से जल्द दुरुस्त करें  अन्यथा आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी

 

अनुराग ढांडा का दावा है कि मृतक लोगों को पेंशन देकर हजारों करोड़ रुपयों का यह घोटाला  महज कुरुक्षेत्र का ही नहीं है, बल्कि समूचे हरियाणा में करोड़ों रुपया अधिकारियों ने गबन किया है। इस बात को लेकर सरकार की जांच से हाईकोर्ट भी नाखुश है। उन्होंने कहा कि 2013 से 2017 तक करोड़ों रुपए की पेंशन मृतकों के नाम से जारी होती रही। जांच एजेंसियां और अधिकारी कुंभकरण की नींद सोते रहे, सरकार को हर साल करोड़ों का चपत लगती रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *