• Wed. Sep 2nd, 2026

दिल दहला देने वाला मामला: पत्नी की हत्या के बाद शव को कुकर में उबालकर झील में फेंका, रिटायर आर्मी जवान गिरफ्तार

Byalakhharyana@123

Jan 23, 2025 #crime
Heartbreaking case: After killing his wife, he boiled her body in a cooker and threw it in a lake, retired army jawan arrestedHeartbreaking case: After killing his wife, he boiled her body in a cooker and threw it in a lake, retired army jawan arrested

Alakh Haryana – Telangana Wife Murder Case: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक रिटायर आर्मी जवान द्वारा किए गए जघन्य अपराध ने सभी को चौंका दिया है। आरोपी गुरुमूर्ति ने पत्नी माधवी की हत्या कर शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव के टुकड़ों की तलाश जारी है।

मां की शिकायत से हुआ खुलासा

माधवी की मां सुबम्मा ने 18 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया।

बहस से शुरू हुआ खूनखराबा

16 जनवरी को गुरुमूर्ति और माधवी के बीच किसी बात पर बहस हुई। उस दिन उनके बच्चे गुरुमूर्ति की बहन के घर गए हुए थे। गुस्से में आकर गुरुमूर्ति ने माधवी की हत्या कर दी और गुमशुदगी का नाटक रचा।

शव के टुकड़े कर मिटाए सबूत

हत्या के बाद गुरुमूर्ति ने बाथरूम में शव के टुकड़े किए। उसने मांस और हड्डियों को अलग कर प्रेशर कुकर में उबाला और मूसल से कुचल दिया। इसके बाद शव के टुकड़ों को थैलों में भरकर पास की झील में फेंक दिया।

पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुरुमूर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है, लेकिन अब तक शव के टुकड़े नहीं मिल पाए हैं। पुलिस झील और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

आगे की कार्रवाई

रंगारेड्डी जिले के डीसीपी ने बताया कि गुरुमूर्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई संभव होगी।

Telangana Murder Case, Wife Murder Case, Army Man Arrested, Crime News, Ranga Reddy District

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *