• Thu. Sep 3rd, 2026

सोनीपत में तेज रफ्तार का कहर ,केमिकल से भरे ट्रक की दूसरे ट्रक से हुई जोरदार टक्कर,केमिकल नष्ट की कोशिश जारी

सोनीपत।सोनीपत में तेजरफ्तार का कहर देखने को तब मिला जब केमिकल से भरे ट्रक की दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे के बाद हाईवे पर मौजूद वाहन चालकों मे अफरा- तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर बहालगढ़ के ऊपर रेत से भरे हुए ट्रक में एक तेज रफ्तार केमिकल के ट्रक के टक्कर हो गई और आग लग गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।   फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पानी की सहायता से केमिकल को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

सोनीपत में केमिकल से भरे ट्रक में आग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के नेशनल हाईवे- 44 पर स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर के ऊपर एक रेत से भरे हुए ट्रक में केमिकल से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी / टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगने के साथ ही केमिकल से भरे ट्रक में आग लग गई /केमिकल से भरे ट्रक में आग लगने पर वाहन चालकों में भय का माहौल देखने को मिला /
हादसे के बाद लगा लंबा जाम

ट्रक सोडियम केमिकल से भरा था. ऐसे में कोई नुकसान न हो इसलिए बहालगढ़ थाना पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। जिसके चलते चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी केमिकल को पानी के नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी संदीप ने बताया

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी संदीप ने बताया कि बहालगढ़ फ्लाईओवर के ऊपर रेत से भरे हुए टक्कर में पीछे चल रहे सोडियम केमिकल से भरे हुए ट्रक की टक्कर हो गई है। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है, लेकिन केमिकल से भरे हुए ट्रक की मेन वॉल लीक होने की वजह से लगातार केमिकल निकल रहा है। आम जनता को इसकी वजह से कोई नुकसान ना हो लगातार पानी की वजह से केमिकल को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *