• Fri. Sep 11th, 2026

Kaithal News :वोट डलवाने गए अधिकारी को पीटने की धमकी देकर भगाया ,AAP नेता पर दर्ज हुई FIR

Kaithal News : हरियाणा के कैथल में घर घर जाकर बुजुर्गों और विकलांगों से मतदान करवाकर मतदान पेटी सील न करने को लेकर हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर गोयत पर FIR दर्ज की है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोगों को प्रशासन के खिलाफ उकसाने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।

कैथल सदर थाना में दी शिकायत के अनुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग ने विकलांग व्यक्तियों व बुजुर्गों को घर से मतदान की सुविधा दी है। इसके तहत कैथल में 17 व 18 मई को होम पोलिंग के दिशा निर्देशानुसार टीमें गठित करके वोट डलवाने की प्रकिया शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने आकर ऐतराज जताया कि आपने स्टील बैलेट बॉक्स पर सील नहीं लगाई है। जिस लिफाफे में वोट डाला गया है, उसको भी सील नहीं किया गया है। इस प्रकार वोट को कोई भी चोरी कर सकता है। उसने अपने संदेश की वीडियो ग्राफी बनवाई, लेकिन मतदाता ने वोट डालने पर कोई ऐतराज नहीं किया है।

वीडियोग्राफी के माध्यम से पता चला है कि यह सतबीर नाम का व्यक्ति है। इस व्यक्ति द्वारा लोगों को प्रशासन और प्रशासन की प्रक्रिया के प्रति उकसाने का काम किया है, सरकारी कार्य में बाधा डाली है। बाद मे गांव वालों ने पोलिंग पार्टी को शेष 2 वोट डालने से मना कर दिया। पोलिंग पार्टी को मारने पीटने की धमकी देकर गांव से बाहर निकाल दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *