• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा में नामी कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स बना रही फैक्ट्री पर रेड ,नकली शैंपू और क्रीम बरामद

हरियाणा में अम्बाला के मोहड़ा स्तिथ फैक्ट्री में फूड सेफ्टी, सीआईए , ड्रग एंड कॉस्मेटिक विभाग ने रेड डालकर नामी कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स बनाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान फैक्ट्री में नामी कंपनी के डुप्लीकेट प्रोडस्ट्स जैसे शैंपू, क्रीम बनाई जा रही थी। टीम ने सारे सामान को कब्जे में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। सीआईए के मुताबिक जल्द मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाही की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए 2 इंचार्ज नरेश को सूचना मिली थी कि अंबाला के मोहड़ा स्तिथ फैक्ट्री में नामी कंपनियों के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे थे। इसमें फेसवॉश , फेस क्रीम , शैंपू आदि शामिल हैं। जिसके बाद फूड सेफ्टी, सीआईए , ड्रग एंड कॉस्मेटिक विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से यहां रेड की। फैक्ट्री से काफी मात्रा में रॉ मैटेरियल बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में फैक्ट्री संचालक के ऊप मामला दर्ज कर आगे एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *