• Sat. Aug 29th, 2026

रणजीत सिंह हत्याकांड: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषी करार, 12 अक्तूबर को होगा सजा का ऐलान

रणजीत सिंह हत्याकांड: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषी करार, 12 अक्तूबर को होगा सजा का ऐलानरणजीत सिंह हत्याकांड: डेरामुखी गुरमीत राम रहीम सहित 5 दोषी करार, 12 अक्तूबर को होगा सजा का ऐलान

अलख हरियाणा डॉट कॉम || CBI की विशेष अदालत ने शुक्रवार को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी। आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये और आरोपी अवतार, जसवीर और सबदिल प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। CBI जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत में करीब ढाई घंटे बहस के बाद आरोपियों को दोषी करार दिया गया।  

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2002 को डेरे की प्रबंधन समिति के सदस्य रहे रणजीत सिंह का मर्डर हुआ था। रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी, ऐसा शक की बिनाह पर उसका कत्ल किया गया। मृतक के परिजन पुलिस जांच से असंतुष्ट थे। उसके बाद उन्होंने जनवरी 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। उसके बाद सीबीआई जांच में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर  चार्ज फ्रेम किए । 

https://www.youtube.com/watch?v=cb3AHVDOmU8

याद रहे है कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और साध्वियों से यौन शोषण के मामले में पहले ही गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा हो चुकी है और वो उम्रकैद की सजा सुनारिया जेल में काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *