• Sat. Aug 29th, 2026

सरपंच के भाई की देर रात भूना के पास हत्या

सरपंच के भाई की देर रात भूना के पास हत्यासरपंच के भाई की देर रात भूना के पास हत्या

हिसार। भूना के गांव खासा पठाना में एक युवक की बुधवार देर रात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हमलावरों ने 14 राउंड फायर किए।हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई। मारे गए युवक की पहचान गांव के पूर्व सरपंच और शराब कारोबारी राजा का छोटा भाई पंकज के रूप में हुई। जब पंकज डुल्ट गांव में अपने शराब ठेके से कार में गांव लौट रहा था उस समय रास्ते में अज्ञात लोगों ने कार रुकवाकर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने 14 राउंड फायर किए। घटना की सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंकज को उसके घरवाले अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि वारदात के कारणों का अभी पता चल पाया है , लेकिन पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=oift_mYWdH8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *