• Tue. Sep 1st, 2026

रोहतक: शराब पार्टी के दौरान कहासुनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Byalakhharyana@123

Mar 22, 2025
रोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIRरोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

रोहतक, 22 मार्च – हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सैंपल में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की ईंटों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शराब पीते समय हुआ विवाद, दोस्तों ने ही ली जान

मृतक की पहचान गांव सैंपल निवासी अशोक के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। वह अपने दोस्तों रोहित और पवन के साथ गांव की पुरानी चौपाल (डेयरी) में शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि रोहित और पवन ने अशोक पर ईंटों और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।

एफएसएल टीम ने जुटाए अहम सुराग

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल विशेषज्ञ डॉ. सरोज दहिया की टीम को बुलाया गया। टीम ने हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट जब्त की और मौके से शराब की बोतल समेत अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए। सभी साक्ष्यों को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना कलानौर के जांच अधिकारी एसआई विनोद ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार कृष्ण की शिकायत पर रोहित और पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रोहतक से ‘अलख हरियाणा’ के लिए विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *