• Wed. Aug 26th, 2026

रोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

रोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्टरोहतक होटल में लेडी ट्यूटर की हत्या, बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक होटल में लेडी ट्यूटर की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला बुधवार सुबह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने होटल में कमरा फेक आईडी के आधार पर बुक कराया था।

दोपहर में महिला का बॉयफ्रेंड होटल कर्मचारियों से यह कहकर बाहर चला गया कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा। लेकिन शाम तक वह होटल नहीं लौटा। इसके बाद करीब 6 बजे होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा, तो बेड पर महिला की लाश पड़ी थी। महिला के गले में उसकी चुन्नी मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसी से उसका गला घोंटा गया।

होटल कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला के साथ होटल आए युवक की तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला के बॉयफ्रेंड ने भी सुसाइड का प्रयास किया है। परिवार के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह, फेक आईडी से होटल में कमरा बुक करने और युवक द्वारा सुसाइड अटेम्प्ट किए जाने के कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *