• Mon. Aug 24th, 2026

4 से 11 फरवरी तक अंबाला कैंट में अग्निवीर पुरुष एवं महिला (मिलिट्री पुलिस) भर्ती का दूसरा चरण

Agniveer and Women (Military Police) RecruitmentAgniveer and Women (Military Police) Recruitment

चंडीगढ़, 5 जनवरी: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण का आयोजन 4 फरवरी से 11 फरवरी तक अंबाला कैंट के खडगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इस चरण में फिजिकल और मेडिकल परीक्षण होंगे।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया (4 से 8 फरवरी)
हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा (CEE) में सफलता प्राप्त की है, इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसंबर 2024 को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया (9 और 10 फरवरी)
9 फरवरी और 10 फरवरी को इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यर्थियों के लिए दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

समस्या समाधान केंद्र
यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।

Tags:
#अग्निवीर_भर्ती #अंबाला_कैंट_भर्ती #मिलिट्री_पुलिस #भारतीय_सेना_भर्ती #अग्निवीर_पुरुष_महिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *