• Tue. Aug 11th, 2026

हरियाणा में सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा अक्टूबर- 2023 के तिथि-पत्र में हुआ बदलाव ,देखे कब होंगी परीक्षा अब

हरियाणा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अक्तूबर-2023 की 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली पूरक परीक्षा की तिथि में प्रशासनिक कारणों के चलते संशोधन किया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में आयोजित होने वाली सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा के मध्यनजर शिक्षा बोर्ड की 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने वाली सैकण्डरी की गणित एवं सीनियर सैकण्डरी की भूगोल विषय की परीक्षा अब 19 अक्टूबर, 2023 को संचालित करवाई जाएंगी। परीक्षा के तिथि-पत्र बारे सूचना बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है।

उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) विद्यालयी/स्वयंपाठी परीक्षार्थी संशोधित किए गए तिथि-पत्र बारे सूचना को डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *