• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा के परिवहन मंत्री को भी हैकर ने नहीं छोड़ा, फेसबुक एकाउंट किया हैक, मंत्री बोले…

हरियाणा के परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा को भी हैकरों ने नहीं छोड़ा। हैकरों ने परिवहन मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। इस बारे में परिवहन मंत्री ने स्वयं ही जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मेरा फेसबुक अकाउंट हैकर द्वारा हैक कर लिया गया है। वहीं इस बारे में साइबर थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। उन्होंने आगे भी कहा कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस आईडी द्वारा भेजी जा रही सामग्री पर संज्ञान न ले और न ही अपनी जानकारी साझा करे।

हरियाणा सरकार के पूरे हुए नौ साल, कांग्रेस नेता का आरोप-मौजूदा सरकार ने राज्य को विकास की ऊंचाई से विनाश के गर्त तक पहुंचाया

पुलिस  ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया मंच पर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते समय सावधानियां बरतें।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *