• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में veeta डेयरी लेकर आया विवाह शगुन योजना , शादी में वीटा उत्पादों पर मिलेगी दो से तीन फीसदी छूट और फ्री डिलीवरी

हरियाणा। हरियाणा में वीटा डेयरी के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की तर्ज पर उपभोक्ताओं के लिए विवाह शगुन योजना लेकर आया है। इसके तहत वीटा डेयरी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को एक अप्रैल दूध, दही, मक्खन समेत सभी उत्पाद वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर किफायती दामों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह वीटा ने भी अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्पाद विवाह स्थल तक पहुंचाने के लिए फ्री डिलीवरी की भी व्यवस्था की है।

योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता को शादी का कार्ड वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर पर जमा करवाना होगा। उपभोक्ता को उत्पाद के लिए राशि भी पहले ही जमा करवानी होगी। इसके बाद उपभोक्ता को खाद्य उत्पाद मिलेगा। प्लांट रेट के लिए नई लिस्ट बनाई जाएगी। इसके हिसाब के उपभोक्ता को छूट दी जाएगी। जिला वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर से प्रतिदिन 32 हजार लीटर दूध की चिलिंग करके सप्लाई की जाती है। आरंभ में योजना को भिवानी, रोहतक, झज्जर, नारनौल, सोनीपत, रेवाड़ी, दिल्ली में लागू किया गया है।

भिवानी मिल्क चिलिंग सेंटर के इंचार्ज सुभाष शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को वीटा डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर से किफायती दामों पर उत्पाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्पाद विवाह स्थल तक पहुंचाने के लिए मुफ्त डिलीवरी की भी व्यवस्था की है। ये छूट दो से तीन फीसदी तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *