• Tue. Sep 1st, 2026

गुरुग्राम में पति पर पत्नी और प्रेमी का हमला,पिस्तौल तान दी धमकी: “मेरठ जैसा हाल कर देंगे”, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

Byalakhharyana@123

Apr 8, 2025
रोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIRरोहतक की महिला कोच पर गंभीर आरोप: नाबालिग बॉक्सर के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत FIR

गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित मौसम ने आरोप लगाया कि पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ने पर दोनों ने उस पर हमला किया और पिस्तौल तान कर “मेरठ जैसा हाल” करने की धमकी दी।

मौसम झज्जर जिले के खरमाण गांव का निवासी है और गुरुग्राम में पत्नी के साथ रहता है। पेशे से टैक्सी ड्राइवर मौसम ने पुलिस को बताया कि वह नाइट शिफ्ट के बाद 7 अप्रैल की सुबह घर लौटा तो पत्नी छत पर गांव के ही युवक नवीन के साथ मिली। जब उसने टोका तो नवीन ने उससे झगड़ा किया, देसी कट्टा निकाल कर सिर पर मारा और जान से मारने की धमकी दी।

पत्नी ने पकड़ कर रोका, प्रेमी ने मारा
मौसम के अनुसार, पत्नी ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जिससे नवीन को भागने का मौका मिल सके। इस बीच शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। झगड़े के दौरान नवीन का कट्टा मौसम ने छीना और फेंक दिया। इसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले।

नवीन पर पहले से दर्ज हैं केस
मौसम ने बताया कि आरोपी नवीन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। नवीन ने इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पत्नी से दोस्ती की थी। अब दोनों की हरकतों से उसे जान का खतरा है। उसने मेडिकल करवा कर एफआईआर दर्ज करवा दी है और डर के चलते गांव लौट गया है।

दो साल पहले की थी लव मैरिज
मौसम ने दो साल पहले पंजाब के मोगा की एक युवती से लव मैरिज की थी। वह शादी को लेकर अपने परिवार के विरोध के बावजूद पत्नी के साथ रहने लगा था। लेकिन अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। दंपत्ति का कोई बच्चा नहीं है।

पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *