• Tue. Sep 1st, 2026

फरीदाबाद में ट्रैफिक हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Byalakhharyana@123

Apr 8, 2025
करनाल में ASI ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार | जमीन विवाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाईकरनाल में ASI ₹10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार | जमीन विवाद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रणवीर को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पलवल जिले के गांव हरफली का निवासी है और उसे नेशनल हाईवे-19 स्थित जेसीबी चौक से पकड़ा गया।

शिकायत गांव बदरौला निवासी अजीत सिंह ने दी थी, जो पानी के टैंकर से शहर में सप्लाई का काम करता है। उसने हाल ही में एक नया टैंकर खरीदा है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल रणवीर ने टैंकर को इंपाउंड करने की धमकी देकर 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB टीम ने सोमवार शाम को ट्रैप योजना बनाई। अजीत सिंह को केमिकल लगे नोट दिए गए और जैसे ही उसने जेसीबी चौक पर रणवीर को पैसे थमाए, ACB टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *