• Wed. Aug 26th, 2026

पंचकूला में CM सैनी ने एशिया की सबसे बड़ी मंडी का किया उद्घाटन, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला में पिंजौर मंडी का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने आयोजित कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में एशिया की सबसे बड़ी मंडी का उद्घाटन हमारे लिए गर्व की बात है । इस मंडी के बनने से फल और सब्जी के किसानों को होगा बहुत लाभ होगा।

मंडी का निर्माण 78 एकड़ में 220 करोड़ रूपए की लागत से होगा।मंडी के दूसरे चरण का निर्माण कार्य भी 31 दिसम्बर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मंडी में 70 दुकानों और प्लॉटों को पारदर्शिता से ई नीलामी द्वारा आवंटित किया गया है। हरियाणा सरकार ने नयी मंडियों के निर्माण हुए सुधारीकरण के लिए 2322 करोड़ रूपए की राशि खर्च की है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने की इस मंडी की मार्केट फीस 1 प्रतिशत से घटा कर 0.5 प्रतिशत करने की घोषणा भी की। किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना 2013 के तहत प्रार्थी की आयु 10 से 75 वर्ष की जाएगी। अटल किसान मजदूर कैंटीन योजना के अंतर्गत 100 मंडियों में कैंटीन खोलने का भी निर्णय किया गया है। अब तक 48 मंडियों में ये कैंटीन शुरू की जा चुकी है। इसी के साथ मंडी में सभी प्लाट धारकों से चक्रवृद्धि ब्याज की वसूली नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *