गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड से सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। ट्रैफिक पुलिस ने जेनपैक्ट अंडरपास को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। रविवार रात 14 जून को जेनपैक्ट अंडरपास को यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा।
यह बंदी रात 11 बजे से सोमवार सुबह 4 बजे तक यानी करीब 5 घंटे रहेगी। इस दौरान किसी भी वाहन को अंडरपास के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
अंडरपास में लगेंगे हाईटेक कैमरे
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार गोल्फ कोर्स रोड पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए अंडरपास में अत्याधुनिक स्पीड रडार और ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे लगाए जाएंगे।
इन कैमरों की मदद से वाहनों की गति पर नजर रखी जाएगी और ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर ऑनलाइन चालान भेजे जाएंगे।
डायवर्जन रहेगा लागू
अंडरपास बंद रहने के दौरान वाहन चालकों को ऊपर बनी मुख्य सर्विस रोड का इस्तेमाल करना होगा। वाहन चालक सर्विस रोड से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
पुलिस ने जारी की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी ले लें और डायवर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
रात के समय वाहन चालक स्पीड लिमिट का ध्यान रखें ताकि हादसों से बचा जा सके।
डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने कहा कि यह कदम सड़क सुरक्षा और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए उठाया गया है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Gurugram News, Traffic Advisory, Genpact Underpass, Golf Course Road, Haryana News, Traffic Update, ANPR Camera, Speed Radar
#GurugramNews #TrafficUpdate #HaryanaNews #GenpactUnderpass #BreakingNews #AlakhHaryana