• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान कैथल में गठबंधन सरकार पर जमकर बरसे , JJP का फुल फॉर्म बताया “जमा जीरो पार्टी”

Byalakhharyana@123

Oct 9, 2023

हरियाणा। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान प्रेस वार्ता के दौरान जमकर जेजेपी और बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे। दरअसल उदयभान सोमवार को कैथल पहुंचे इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर हरियाणा की गठबंधन सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में गठबंधन सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। प्रदेश का कोई वर्ग नहीं बचा जो भाजपा-जजपा की जनविरोधी नीतियों का शिकार ना हुआ हो। आज प्रदेश के जनप्रतिनिधि से लेकर जनता का शोषण करने में गठबंधन सरकार अग्रणी पंक्ति में नजर आ रही है। वहीं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा किए गए जनसंवाद कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा कि यह जनसंवाद नहीं, बल्कि जनअपमान कार्यक्रम है।

उदयभान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेसी नेता कांग्रेसी विचारधारा को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से आज बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ता अपराध, बढ़ती महंगाई और जनता की नजरअंदाजी से हरियाणा सरकार कर रही है। इससे जनता ने भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का फैसला कर चुकी है। जिसका सबूत हरियाणा प्रदेश में हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों में उमड़ा जनसैलाब है।
इस दौरान उदयभान ने जजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने जजपा का फुल फॉर्म जमा जीरो पार्टी बताते हुए कहा कि हरियाणा की राजनीति में फेल हुए लोग अब राजस्थान की ओर निकल पड़े हैं, लेकिन जनता सब जानती है।

हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने जातीय जनगणना पर कहा कि कांग्रेस पार्टी जातीय जनगणना के पक्ष में है। भाजपा अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए और सत्ता से कभी बेदखल ना हो जाए, इसलिए जातीय जनगणना करने में लेटलतीफी कर रही है। कांग्रेस का मजबूत संगठन है और बेहतरीन तरीके से काम कर रहा है। भविष्य में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *