• Mon. Sep 14th, 2026

Haryana, एक कार से नशे का जखिरा बरामद, 750 नशीला इंजेक्शन बरामद

Haryana, हरियाणा के नूंह जिले में एक कार से 750 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोनों व्यक्तियों की गतिविधि के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद शिकरावा-पुन्हाना मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की गई और जब उनकी कार यहां पहुंची, तो उसे रोक लिया।

उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान 750 नशीले इंजेक्शन मिले, जिसके लिए आरोपी कोई लाइसेंस नहीं पेश कर सके। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नूंह के गांव पेमा खेड़ा निवासी जाबिर और फिरोजपुर नमक निवासी मोसिम के रूप में हुई है।

E 2-Wheeler खरीदने के लिए बेटियों को मिलेगा 50 हजार, जानें क्यों

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *