• Tue. Aug 25th, 2026

ट्रायल्स में छूट के विरोध में पहलवान पहुंचे IOA मुख्यालय, किया प्रदर्शन

Haryana, हरियाणा के हिसार में विरोध प्रदर्शन करने के  बाद कई जूनियर पहलवान, उनके माता-पिता और कोच भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के मुख्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने एशियाई खेलों के ट्रायल से विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी गई छूट वापस लेने की मांग की।

पहलवानों के परिजनों सहित लगभग 150 लोग IOA की अध्यक्ष पीटी ऊषा और तदर्थ पैनल के प्रमुख भूपेंद्र सिंह बाजवा से मिलने की मांग कर रहे हैं। खिलाड़ी अंतिम पंघाल के कोच विकास भारद्वाज ने कहा, हम सभी आईओए के शीर्ष अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। हम किसी भी तरह के पक्षपातपूर्ण फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे।

मौजूदा अंडर-20 विश्व चैंपियन पंघाल और अंडर 23 एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल ने तदर्थ समिति के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अनुचित और अन्यायपूर्ण करार दिया था। उन्होंने दावा किया था कि अगर ट्रायल्स में उनका मुकाबला बजरंग और विनेश से होता है तो वे उन्हें हराने में सक्षम हैं।

Ram Rahim को एक बार फिर मिली 30 दिन की पैरोल, सुनारिया जेल से रिहा

ये दोनों हालांकि प्रदर्शन करने के लिए ओलंपिक भवन नहीं पहुंचे थे। बाजवा की अगुवाई वाले आईओए के तदर्थ पैनल में मंगलवार को ट्रायल के मानदंड घोषित करते हुए कहा था कि सभी भार वर्गों में ट्रायल्स होंगे लेकिन उन्होंने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा और महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग में पहले ही पहलवानों का चयन कर लिया है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *