• Thu. Aug 27th, 2026

छत्तीसगढ़ में कुमारी शैलजा पर प्रभावशाली नेताओं के हाथों बिकने और चुनाव में हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहने के लगे आरोप

छत्तीसगढ़ में कुमारी शैलजा पर प्रभावशाली नेताओं के हाथों बिकने और चुनाव में हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार रामानुजगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने चुनावी हार में पार्टी प्रभारी कुमारी शैलजा की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी से शैलजा को जल्द हटाने की भी मांग कर दी है।

बृहस्पत सिंह ने आरोप लगाया कि शैलजा प्रभावशाली नेताओं के हाथों बिक गई थी। और चुनाव के दौरान हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहीं। पूर्व विधायक ने शैलजा के साथ कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री रहे TS सिंहदेव पर भी ऐसे ही आरोप लगाए। बृहसप्त सिंह के साथ मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी पार्टी प्रभारी सचिव पर टिकट के एवज में पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। .इतना ही नहीं पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने भी पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के भीतर हलचल मचाने का काम किया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार की आग हरियाणा तक पहुंचती नजर आ रही है। क्योंकि इस हार के बाद छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा पर गंभीर आरोप लग रहे हैं और ये आरोप भी कोई विरोधी दल नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *