• Fri. Sep 11th, 2026

पानीपत में JJP नेता रविंद्र मिन्ना हत्याकांड: आरोपी रणबीर गिरफ्तार, रंजिश में मारी गोलियां, कल कोर्ट में पेशी

Byalakhharyana@123

Mar 23, 2025
JJP leader Ravindra Minna murder case in Panipat: Accused Ranbir arrested, shot due to enmity, will appear in court tomorrowJJP leader Ravindra Minna murder case in Panipat: Accused Ranbir arrested, shot due to enmity, will appear in court tomorrow

पानीपत | पानीपत के विकास नगर में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता रविंद्र उर्फ मिन्ना की हत्या और उनके दो साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रणबीर निवासी जागसी, हाल निवासी विकास नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सेक्टर-29 पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ और वारदात में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद की जा सके।

रंजिश की वजह बनी पारिवारिक विवाद

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी रणबीर ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके साले रिंकू की शादी रविंद्र उर्फ मिन्ना की साली से हुई थी। कुछ सालों बाद रिंकू और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिससे पत्नी मायके सहारनपुर (यूपी) चली गई और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया।

रविंद्र मिन्ना ने इस पारिवारिक झगड़े को सुलझाने की कोशिश की और पंचायत भी करवाई। इसी वजह से आरोपी रणबीर को लगा कि रविंद्र उसके परिवार के मामलों में दखल दे रहा है। इसी रंजिश के चलते रणबीर ने हत्या की साजिश रची।

दोस्ती के जरिए रची हत्या की साजिश

आरोपी रणबीर की दोस्ती गांव के ही राजबीर उर्फ राजू से थी, जो विकास नगर में रहता था और रविंद्र मिन्ना का भी जानकार था। रणबीर ने राजबीर के जरिए रविंद्र को पंचायत के बहाने 21 मार्च की शाम अपने पशुबाड़े पर बुलाया। वहां रविंद्र के साथ विनय और विनीत भी पहुंचे।

रणबीर अपने साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर आया था। उसने पहले विनय को गोली मारी, फिर बीच-बचाव कर रहे विनीत को भी गोली मार दी। जैसे ही रविंद्र वहां से भागने लगा, रणबीर ने उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या हुआ था वारदात के दिन?

रविंद्र के भाई रविन ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने भाई रविंद्र, दोस्त वंश, विनय, विनीत और राजबीर के साथ हुक्का पी रहा था। इसी दौरान राजबीर ने कहा कि बहुत देर हो गई, अब घर चलकर बैठते हैं।

रविन कपड़े बदलने के लिए घर चला गया, जबकि बाकी लोग राजबीर के घर हुक्का पीने चले गए। कुछ देर बाद जब रविन भी वहां पहुंचा, तो उसे गोलियों की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि रणबीर दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर रविंद्र को गोली मार रहा था।

रणबीर ने रविंद्र के माथे और कमर में गोली मारी और हवाई फायर करते हुए भाग गया। घायल विनय और विनीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।

अब आगे क्या?

पुलिस ने आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी। मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *