• Sun. Sep 6th, 2026

महिला तहसीलदार पर केस किया तो हरियाणा में तहसीलदारों ने कर लिया सामूहिक अवकाश, रजिस्ट्री का काम ठप

Byalakhharyana@123

Feb 4, 2025
When a case was filed against a female Tehsildar, the Tehsildars in Haryana took a mass leave, registry work came to a haltWhen a case was filed against a female Tehsildar, the Tehsildars in Haryana took a mass leave, registry work came to a halt
Haryana Mass Protest: हरियाणा में तहसीलदारों ने सामूहिक अवकाश लेकर फरीदाबाद की महिला तहसीलदार के खिलाफ दर्ज केस का विरोध किया। इस हड़ताल के चलते प्रदेशभर में रजिस्ट्री और राजस्व कार्य पूरी तरह ठप रहे, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

क्यों हुई हड़ताल?

फरीदाबाद के बड़खल क्षेत्र की महिला तहसीलदार पर जमीन बिक्री मामले में तीन दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके विरोध में सोमवार को प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर चले गए, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सोनीपत तहसील में भी काम ठप

सोनीपत जिले के गन्नौर, गोहाना, खरखौदा और राई उप-तहसील सहित सभी तहसील कार्यालयों में रोजाना 300 से अधिक राजस्व संबंधी कार्य होते हैं। सिर्फ सोनीपत तहसील में ही रोजाना 200 टोकन जारी किए जाते हैं, जिनमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीएम और जिला राजस्व अधिकारी के पास जाने वाले केस शामिल होते हैं।

तहसील कार्यालयों में सन्नाटा

सोनीपत तहसीलदार जिवेंद्र मलिक ने बताया कि यह विरोध प्रदेशव्यापी है। रजिस्ट्री, तकसीम और गिरदावरी जैसे राजस्व मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी, जिससे लोग दिनभर परेशान रहे। तहसील कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा और रजिस्ट्री काउंटर खाली पड़े रहे।

Tags: #HaryanaNews #TehsildarStrike #RevenueWork #RegistryIssue #MassProtest #FaridabadCase #TehsilStrike

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *